पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के नरिया मोहल्ला में मंदिर पर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 9 सदस्य एक दुर्घटना में घायल हो गए जबकि दुर्घटना में एक दो वर्षीय बालिका की मौत हो गई। उक्त घटना उस समय घटित हुई जब श्रद्धालुओं से भरा टे पो सडक़ पर विचरण कर रहे सूअर को बचाने के चक्कर में पलट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरी के रहने वाले प्रजापति परिवार के सदस्य राकेश, पूरन, धनकू, सेवाराम, राधा, रेखा, रविता, मिथिलेश, नीलम व दो वर्षीय बालिका पिंकी प्रजापति टे पो में सवार होकर ग्राम हीरापुर में स्थित माता के मंदिर पर दर्शनों के लिए जा रहे थे।
तभी पिछोर के नरिया मोहल्ले में एक सूअर टेंपो के आगे आ गया। जिसे बचाने के लिए टेंपो चालक ने टेंपो दूसरी दिशा में मोड दिया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में पिंकी प्रजापति (दो वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार सभी सदस्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।