दशहरे पर निकला क्षत्रिय समाज का विशाल चल समारोह

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर में पहली बार क्षत्रिय समाज द्वारा दशहरा पर्व बहुत ही धूम धाम और हर्ष के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह तोमर अन्नू ने बताया कि युवा महासभा द्वारा विशाल चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। जगह-जगह इस चल समारोह का स्बागत किया गया। चौराहे पर बजरंग दल ने इस चल समारोह का पुष्पवर्षा के साथ स्बागत किया।

तत्पश्चात् शस्त्र पूजन तथा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मु य अतिथि रामनारायण लहरी, अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह ने कि कार्यक्रम में मु य वक्ता के रूप में ब्रजेश सिंह तोमर ने अपने उदबोधन से क्षत्रिय बंधुओं को हर्ष , उल्लास से भर दिया। 

कार्यक्रम में मु य रूप से रिटायर्ड डी एस पी सुरेश सिंह सिकरवार, केशव सिंह तोमर,सतेंद्र सिंह सेंगर,सूबेदार सिंह कुशवाह, मुन्ना राजा, कुलदीप सिंह तोमर,अरविन्द सिंह परमार, मुकेश सिंह चौहान , नीरज सिंह तोमर , लोकेंद्र सिंह परमार ,बॉबी राजा परमार, देवेंद्र सिंह कुशवाह मुड़ेरी, नरेश राठौर महासभा के युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह तोमर अन्नू, अखिल चौहान, संदीप राजावत, अर्जुन सिंह गौर, प्रदीप सिंह तोमर मोंटू, गौरव राजावत, भानूप्रताप सिंह तोमर, हर्ष राजावत, अमित सिंह कुशवाह, के पी राजावत, राघवेंद्र सिंह बैश,गजेंद्र सिंह तोमर, सूरज सिंह बैश, भानू गौर शेलेन्द्र सिंह सेंगर, कुलदीप सौलंकी सहित सैकड़ों समाज बंधू उपस्थित हुए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!