सुर्खियां: बुराई पर अच्छाई की जीत, जहर का करोबार और शिक्षा विभाग के टंटे

ललित मुदगल/शिवपुरी। पत्रिका ने अपनी लीड खबर में स्वास्थ्य को जगह दी गई है। शहर के नागरिको को आगाह किया है कि आप जो सब्जियां खा रहे है उनमें बिटामिन की जगह जहर भी हो सकता है। दरसल शिवुपरी जिले में नाले के किनारे बने खेतो में नाले के पानी से ही सब्जियां उगाई जा रही है। इन सब्जियों को खाने से आपको पेट और किडनी सबंधी समस्याए बढ सकती है। नाले के पानी से उगाई गई सब्जियों में लैड और ईकोलाई नामक कैमिकल की मात्रा बढ जाती है और यह दोनो ही जहरीले तत्व है। 

दैनिक भास्कर दशहरे के पर्व को समर्पित है। भास्कर ने बताया है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए पंजाबीं समाज ने यहां सिद्धेश्वर में एक बडा रावण जलाने का निर्णय लिया था। उससे पूर्व शिवपुरी में गली मोहल्लो में रावण जलाते थे। सन 48 में रावण की पुतला 30 फुट का हुआ करता था अब 55 फुट का हो गया। 

नई दुनिया भी विजयदशमी पर केंद्रिय है। यहां आज के कार्यक्रमों को फोकस किया गया है। शहर के साथ जिले में कहां-कहां रावण के पुतलों का दहन होगा। इसके साथ आज होने वाले कार्यक्रमों को भी प्रकाशित किया है। 

दैनिक जागरण ग्वालियर: प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। प्रकाशित किया है कि प्रशासन की पकड इस समय अधिकाारियों और कर्मचारियो पर नही है। अधिकारी और कर्मचारी शासनदेशो का पालन नही कर रहे है। शिक्षा विभाग का मुद्दा जोरदारी से उठाया गया है। कि कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को अधिकाारियो ने गलती जानकारी परोसकर 148 स्कूलो को बंद करने के निर्णय को पारित करा दिया जो फिर वापस लेना पडा। इसी प्रकार डीईओ और डीपीसी के बीच जारी शीत युद्ध के परिणामो को प्रकाशित करने का प्रयत्न किया गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!