
जानकारी के अनुसार बीते रोज महिला पूर्वी ओझा उम्र 28 वर्ष निवासी करोंधी कॉलोनी शिवपुरी अपने घर में सो रही थी। तभी उसके घर के पास ही स्थिति छात्रावास का अधीक्षक मारकस मीणा अपने साथी सेक्रेट्री मुन्ना धाकड़ के साथ सुबह 5 वजे के लगभग आया और दोनो ने महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत महिला ने कोतवाली में की जहॉ पुलिस ने दोनो आरोपीयों के खिलाफ धारा 376 डी,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है इस घटनाक्रम के समय अरविंद परिहार मौके पर मौजूद था। जिसने दोनो को बलात्कार की घटना को अंजाम देते हुए देखा है।