शिवपुरी शहर से 2 नाबालिग बहनों का अपहरण

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गुना बायपास के पास महिन्द्रा शोरूम के पीछे से घर के बाहर खेल रही दो नाबालिग बालिकाओं का अपहरण हो गया है। इस बात की शिकायत बालिकाओं के परिजनों ने कोतवाली में की जहॉ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कल दोपहर राजदीप उम्र 13 वर्ष कक्षा 8 की छात्रा और अमरदीप कौर उम्र 14 वर्ष कक्षा 10 की छात्रा दोनो परिवर्तित नाम अपनी मौसी और बुआ के पास महिन्द्रा शोरूम के पीछे बने मकान में रहकर पढ़ाई करने रह रही थी। 

कल दोपहर दोनो घर के बाहर खेल रही थी। तभी दोनो कही गायब हो गई। रिस्ते में बहिन लगने बाली दोनो बालिकायों को परिजनों ने हर संभब जगह पर खोजा। जब नही मिली तो उक्त बात की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। जहॉ पुलिस ने अज्ञात लोगो के  िालाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना मे ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!