रॉंगसाईड पर जा रही टवेरा में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Updesh Awasthee
अमोला। जिले के अमौला थाना क्षेत्र के अमोला गांव के पास एक ट्रक ने टवेरा में टक्कर मार दी। जिससे टवेरा में सबार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहॉ दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 11 वजे टबेरा क्रमांक एमपी 33 जे 1271 सिरसौद से अमोला क्रेशर की और रौंग साईड पर जा रही थी। तभी शिवपुरी से झांसी की और आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 62 एटी 4999 ने सामने से आ रही टवेरा में टक्कर मार दी। जिससे टवेरा में सबार चद्रंभान पुत्र कल्याण सिंह कलाबत उम्र 38 वर्ष निवासी ग्वालियर और आशीष कलाबत पुत्र सुरेश कलाबत उम्र 25 वर्ष निवासी जबाहर कॉलोनी शिवपुरी की मौके पर ही मौत हो गर्ई।

जबकि इस दुर्घटना में देवेन्द्र परिहार पुत्र हरनाम परिहार उम्र 25 वर्ष निवासी अमोला क्रेशर और चद्रंभान कोली पुत्र मदन कोली उम्र 30 वर्ष निवासी अमोला क्रेशर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनो घायलों ही हालात गंभीर बताई जा रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!