अस्पताल के पीछे मिली 1 दिन की नवजात, फिर प्रबंधन पर उठे सबाल

कोलारस। जिले के कोलारस थाने के जगतपुर में स्थित शासकीय अस्पताल के पीछे आज सुबह नबजात के मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कोलारस अस्पताल परिसर में दीवान सिंह धाकड़ निवासी मोहरा आज सुबह अपनी माँ का इलाज करने कोलारस स्वास्थ केंद्र आया था। तभी वह अस्पताल के पीछे टॉयलेट  करने गया था जब बच्ची के रोने की आवाज आई तो दीवान सिंह ने  पास में आकर जब देखा तो  नवजात बच्ची रो रही थी।

जिसे देख कर दीबान सिंह ने अस्पताल को सूचित किया। सूचना पर दीवान सिंह को  किसी ने कोई सन्तुष्टपूर्ण जबाब नही दिया। तो उसने  देर न करते हुए अपनी गाड़ी से सीधा जिला अस्पताल ले गया और उसने पूरा मामला   संस्था के सदस्यों को बताया। सदस्यों की मदद से  नवजात बच्ची को नवजात शिशु में भर्ती कराया।

बताया गया है कि बच्ची का जन्म  एक दिन पूर्व ही हुआ है। ये बच्ची कहा से और कैसे आई इसने अस्पताल प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इस अस्पताल में इस तरह की घटना हो चुकी है। उसके बाद भी प्रसाशन कोई सख्त कार्यबाही नहीं करने से आरोपीओ के हौसले बुलंद है।