
शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में मप्र पत्रकार संघ की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के प्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर, संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा, राज दुबे, बसंत सिंह वैश्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह तोमर, दीपक अरोरा सहित जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री माथुर ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।
तदुपरांत राजेश शर्मा ने नवीन जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर स्थानीय पत्रकारों से चर्चा की। चर्चा के दौरान दीपक अरोरा ने शिवपुरी जिलाध्यक्ष के लिए वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी उपस्थित पत्रकार साथियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। तदुपरांत राजेश शर्मा ने अशोक अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
उक्त घोषणा के बाद सभी उपस्थित पत्रकारगण शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 31 में स्थित पटेल नगर पार्क पहुंचे जहां उन्होंने नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह की उपस्थिति में 11 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्थानीय पत्रकारों का आभार व्यक्त किया है।
श्री अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, डॉ. रामकुमार शिवहरे, अनुपम शुक्ला, वीरेन्द्र भुल्ले, वीरेन्द्र वशिष्ठ, विनय राहुरीकर, विपिन शुक्ला, सेमुअल दास, दीपेन्द्र चौहान, रिन्कू जैन, लोकेन्द्र सेंगर, देवेन्द्र समाधिया, संजीव बांझल, अभय कोचेटा, रोहित मिश्रा, विजय शर्मा, उमेश भारद्वाज, राजू शर्मा, सतेन्द्र उपाध्याय, इस्लाम शाह, अजयराज सक्सैना, केके चौबे, वीरेन्द्र चौधरी, केके दुबे, दीपक अग्रवाल, ललित मुदगल, मनोज गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, आदिल शिवानी, फरमान अली, परवेज खान, वीरेन्द्र राठौर सहित जिलेभर के पत्रकारों ने बधाई दी है।