बडे भाई ने की छोटे अपाहिज भाई की हत्या, काटा गुप्तांग

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरी में जमीनी विवाद के चलते बडे भाई ने छोटे अपाहिज भाई की हंसिए से काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी में निवासरत गणेश पुत्र बद्री धाकड़ उम्र 38 वर्ष का अपने ही भाई पप्पू उर्फ अनिल धाकड़ पुत्र बद्री धाकड़ उम्र 40 वर्ष का अपने अपाहिज भाई गणेश से विवाद चल रहा था। 

बीती रात्रि गणेश और अनिल के बच्चों में बिवाद हो गया। इस विवाद के चलते बड़े भाई पप्पू उर्फ अनिल धाकड़ ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और अपने ही छोटे भाई को तब तक हसिंया से मारता रहा जब तक गणेश का दम नहीं टूट जाता। 

पप्पू उर्फ अनिल ने हसिया से अपने ही छोटे भाई गणेश धाकड के सिर, गर्दन एवं गुप्तांगो में कई बार किये, यहाँ तक की उसके गुप्तांग को काट कर अलग कर दिया, हसिया के बार से गणेश उठ भी न सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया है कि आरोपी पप्पू और मृतक गणेश का जमींन को लेकर बिवाद चल रहा था। जिसके चलते गणेश अपने परिवार के साथ शिवपुरी में फतेहपुर में रहने लगा था। बताया गया है कि मृतक झिरी से डेढ किमी दूर आकुर्सी रोड़ पर अपने फार्म पर रहता था। और यह हत्या ाी भाई ने अपने फार्म पर ही की है।

पुलिस ने इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी भाई के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!