प्रशिक्षण अभियान को लेकर संपन्न हुई भाजपा की जिला बैठक

शिवपुरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शिवपुरी में होने जा रहे अ यास वर्ग की तैयारियों को लेकर स्थानीय जिला कार्यालय पर  भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं राजमाता के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी द्वारा मु य अतिथि ओमप्रकाश खटीक का माल्यार्पण किया एवं स्वागत भाषण दिया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने अपने उदबोधन में वंसवाद, जातिवाद एवं तुष्टिकरण पर प्रहार किया। देश के समग्र विकास में भारतीय जनता पार्टी देशवासियों के दिल में स्थान बना चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वयं माला पहनाकर भाव पूर्ण स्वागत किया। 

उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि अनुशासन एवं कार्यक्रमों के आयोजन की दृष्टि में समूचे मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिला अग्रणी होना चाहिए। रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहकर कठोर परिश्रम करने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश खटीक, ओमी गुरू, बृजेश बिरथरे, की तीन सदस्यीय टीम सहित अन्य व्यवस्थाओं के प्रभारी भी सर्व स मति बनाए गए। 

कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री राजकुमार खटीक ने किया। बैठक में मु य रूप से जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी, रामगोपाल चौधरी, हेमंत ओझा, तेजमल सांखला, महामंत्री जगराम सिंह यादव, ओमीगुरू, राजकुमार खटीक, मंत्री कपिल जैन, डॉ.रीता गुप्ता, शिवसिंह यादव, प्रथ्वीराज सिंह, जगदीश सिंह रावत, श्रीमती सरोज धाकड़, श्रीमती लक्ष्मी जाटव, कार्यालय मंत्री देवेन्द्र श्रीवास्तव, धैर्यवर्धन, डॉ. राकेश राठौर, धनपाल सिंह यादव, अमित भार्गव, ओमी जैन, डॉ. विजय खन्ना, विनयराहुरीकर, विनोद राठौर आदि उपस्थित थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!