ओलंपिक जूड़ो प्रतियोगिता में जिले खिलाडिय़ों ने जीते पदक

शिवपुरी। मध्यप्रदेश स्टूडेन्ट ओलंपिक संघ के द्वारा जिला गुना मे 9 जुलाई से 10 जुलाई 2016 राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता का अयोजन डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी खेल परिसर मे किया गया। 

जिला खेल अधिकारी (उप संचालक) एमके धौलपुरी ने जानकारी देते हुये बताया कि शिवपुरी जिले के एनआईएस जूडो प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के नेतृत्व मे शिवपुरी के जूडो खिलाडियो ने बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुये 15 पदक प्राप्त कर शिवपुरी जिले का गौरव बढाया। 

जिसमे 8 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कास्य, पदक प्राप्त खिलाडी स्वर्ण पदक कु0 रश्मि तोमर,कु. निधि कुशवाह, कु. नैना शर्मा, कु. निधि यादव, शैलेन्द्र परिहार, अमन सिंह, प्रियांशु कुशवाह, हनी कुशवाह, रजत पदक आयुष कुशवाह, कु. वर्तिका कुशवाह,कु. दीपा जाटव, कु. निकिता कुशवाह, कास्य पदक कु. शिखा शर्मा, कु. शिवानी चिडार, कु. शकुन जाटव, स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी आगामी माह मे हरिद्वार मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता मे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगे। इन सभी पदक प्राप्त खिलाडिय़ो को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खिलाडियों के उज्जवल भविष्य के लिये शुभ कामनाऐं दी।