तेंदू पत्ता तोडने गई वृद्धा के साथ किया बलात्कार

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र  में एक युवक ने एक दलित महिला से बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनारा निवासी महिला रूपबति जाटव परिवर्तित नाम  उम्र 60 बर्ष बीते रोज की सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए ग्राम दबरा के सहरिया वाले डेरा दबरा चक की पहाड़ी पर गई हुई थी। तभी वहॉ पर पहले से गाय चरा रहा आरोपी चंदनसिंह यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी पुनावली खिरिया थाना दिनारा आ गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी दबंग ने महिला के साथ बलात्कार कर डाला। 

महिला ने मंगलवार को पति घर पर नही होने से दिनारा थाने में शिकायत दर्ज नही कराई वुधवार को पति जब घर आया तो महिला ने पुरा घटनाक्रम अपने पति को बताया। महिला ने पति के साथ दिनारा थाने में जाकर उपरोक्त घटना की शिकायत दिनारा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!