चांद का दीदार नही हुआ, अब 7 को मनेगी ईद

शिवपुरी। शिवपुरी में आज राज्य शासन द्वारा वर्ष 2016 के लिए संपूर्ण म.प्र. में ईद-उल-फितर का पर्व 06 जुलाई 2016 को मनाए जाने हेतु सामान्य तथा निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। लेकिन 05 जुलाई 2016 को चांद दिखाई न देने की स्थिति में ईद-उल-फितर का पर्व 07 जुलाई 2016 को मनाया जाएगा। 

शासन ने पूर्व में घोषित 06 जुलाई का अवकाश निरस्त कर इसके स्थान पर 07 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए है। अब संभावना जताई जा रही है कि ईद 7 को ही होगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!