
अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून 2016 से अभी तक 136.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें शिवपुरी तहसील में 117 मि.मी., कोलारस में 245 मि.मी., करैरा में 72.7 मि.मी., नरवर 118 मि.मी., पिछोर में 205 मि.मी., खनियांधाना में 63 मि.मी., पोहरी में 93 मि.मी. तथा बदरवास में 177 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई।