एक आंगनवाडी कार्यकर्ता और दो सहायिका के पद से हटाया

Updesh Awasthee
शिवपुरी। कार्यस्थलीय ग्राम में निवास न करने, आंगनवाड़ी कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने एवं कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं दो सहायिका को आज परियोजना अधिकारी अमित यादव ने पद से पृथक कर दिया गया है। 

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पोहरी जिला शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्र धतूरा की कार्यकर्ता श्रीमती प्रतिभा रावत, आंगनवाड़ी केन्द्र झिरी 03 की सहायिका श्रीमती भगवती सोनी, आंगनवाड़ी केन्द्र टोडा01 की सहायिका श्रीमती कृष्णा जाटव को पद से पृथक किया गया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!