नपा अधिकारी भार्गव की सास का दुर्घटना में निधन, दो घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज दोपहर 12:30 बजे हवाई पट्टी के सामने झांसी की ओर से आ रही एक बैगनआर कार में 108 ए बूलेंस ने टक्करमार दी। जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला सिया बाई पुरोहित  नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी गोविन्द भार्गव की सास हैं वहीं घायलों में उनके ससुर गया प्रसाद पुरोहित और रविन्द्र पुरोहित शामिल हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गया प्रसाद पुरोहित अपने पुत्र रविन्द्र पुरोहित और पत्नि सिया बाई के साथ कल अपनी कार क्रमांक एमपी 33 सी 1496 से दिनारा के पास ग्राम डामरोन में एक खर्च के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और आज सुबह वह डामरौन से वापस अपने घर शिवपुरी लौट रहे थे। 

दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही उनकी कार हवाई पट्टी गेट के सामने पहुंची तभी सामने से 108 ए बुलेंस क्रमांक एमपी 02 एव्ही 4983 के चालक ने ए बुलेंस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था। 

जिसे देखकर कार चला रहे रविन्द्र ने अपनी कार को सडक़ से नीचे उतार दिया, लेकिन ए बुलेंस  इतनी तेज गति से थी कि उसने सडक़ से नीचे उतरी कार में टक्करमार दी। इस घटना में कार में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिया बाई को मृत घोषित कर दिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!