शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षैत्र में बाजार में रहने बाली एक 20 वर्षीय युवती के साथ फोटो खिचाकर ब्लेकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार खनियाधाना में रहने बाली आरती पुत्री प्रेम सिंह कोली उम्र 20 वर्ष के खनियाधाना में ही निवासरत मगध पुत्र फारूक खॉन के साथ पारिवारिक संवंध थे। जिससे दोनो ने साथ में कई फोटो खिंचवाये थे।
इन साथ खीचे फोटो की आड़ में आरोपी युवती को ब्लेकमेल करने लगा और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इस बात की शिकायत युवती ने अपने परिजनों से की तो परिजनों ने मगध को समझाने का प्रयास किया तो उल्टा मगध परिजनों से लडने लगा।
परिजन युवती को लेकर खनियाधाना थाने पहुॅचे जहॉ परिजनों के लिखित आवेदन पर से पुलिस ने आरोपी मगध पुत्र फारूक खांन के खिलाफ धारा 354 ताहि 3(1)11 एचसीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।