पेड़ को काट रहे युवक के ऊपर गिरा पेड़, दबकर मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की हिम्मतपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम उमरगढा़ (करारखेड़ा) मैं शनिवार को शाम 5:00 बजे एक युवक की उस समय मौत हो गई जब वह पेड़ काट रहा था।

पेड़ काटते समय युवक ने अपना खुद का ध्यान नहीं किया और पेड़ काटता रहा पेड़ जब पूरा कट चुका था थोड़ा और रह गया था । लेकिन वह फिर भी काटता रहा पेड़ कटकर सीधे युवक के ऊपर आ गिरा जिससे युवक  की मौके पर मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार ग्राम भवरगढा (करारखेड़ा) निवासी लाखन  उर्फ लक्खू आदिवासी उम्र 26 वर्ष कि शनिवार को शाम 5:00 बजे उस समय मौत हुई जब वह एक पेड़ काट रहा था एवं पेड़ कट जाने के बाद पेड़ की शाखा काट रहा था जैसे ही शाखा कटे तो पेड़ पलटकर युवक के ऊपर आ गिरा जिस से युवक की मौके पर मौत हो गई मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया एवं मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!