जिले के योग गुरू: शिवपुरी को योग के आसमान में चमकाया सूर्य की तरह

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले को इस समय योग का हब कहा जाए तो कोई अतिशोयक्ति नही होगी। शिवपुरी के 3 सैकड़ा बच्चे-बच्चियों ने देश की तमाम योग प्रतोयगिताओं में मेड़ल जीते है। संभत: शिवपुरी देश का पहला ऐसा जिला होगा जहां योग के 3 सैकडा से अधिक बच्चो को मेड़ल मिले हो। और 4 दर्जन बच्चो को छात्रवृत्ति योग के कारण मिल रही है। इसका श्रेय जाता है,शिवपुरी में योग के गुरू के नाम से पहचाने वाले शिक्षक रघुवीर पाराशर को। 

मिलिए और जानिए शिवपुरी के योग गुरू के बारे में 
शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के आफिस में लगभग 30 मिनिट की चर्चा में योग गुरू रघुवीर पाराशर ने पूछा गया कि आपने योग कब से शुरू किया। योग गुरू ने बताया कि भटनावर के मिडि़ल स्कुल में सन 91 में बच्चो को पढाता था तब शिवपुरी में शिक्षको को  माह तक योग सिखाया गया। 

इसके बाद शिवपुरी से मप्र में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ और इसमे एक जिले से एक शिक्षक चयन हुआ जिसमें मुझे भेजा गया।  यहां मेरा स्थान प्रथम रहा। इसके बाद सन 96 में कैवलय धाम सस्ंथा द्वारा मप्र के योग का प्रशिक्षण पा चुके शिक्षको को स्पेशल ट्रेंनिग दी गई इस स्पेशल टे्रंनिग में मुझे अति-उत्तम ग्रेड मिला। 

इसके बाद पूरे मप्र के जिलो में 6 शिक्षको को 8 माह का विशेष  योग प्रशिक्षण भोपाल में ही दिया गया। इसमें मैं मप्र टॉपर रहा। मप्र के टॉपर होने के कारण मेरी मनचाही पोस्टिंग विभाग ने सन 98 में माधव चौक स्कुल शिवपुरी में कर दी। और विभाग ने मुझे जिला योग प्रभारी बना दिया।

इसके बाद सन 2000 से मैने बच्चो को योग सीखाना शुरू कर दिया। आज दिनांक तक की सबसे बड़ी उपलब्धि शिवपुरी के लिए यह रही कि कल अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल और दिल्ली के मंचो पर शिवपुरी के बच्चो ने मंच शेयर किए। 

सन 2000 से सन 2017 तक जिले के 7 सात सौ से 8 सौ बच्चो ने स्टेट लेबल पर योग की प्रतोयगिताओ में सैकडो मेड़ल जीते है। और शिवपुरी जिले के 300 बच्चो का राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतोयगिता में भाग लेते हुए मप्र की टीम  का नेतृत्व किया है। राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तरीय प्रतोयगिताओ में जिले के बच्चो ने सैकडो मेडल जीते है।

देश में इंटरनेश्रल प्रतोयगिताओ में शिवपुरी जिले के 15 बच्चो ने योग की प्रतोयगिताओं में भाग लिया। यह प्रतोयगिता मु मई,सूरत और पांडिचेरी में आयोजित हुई। इंटरनेश्नल योगा फैस्टिवल पांडिचैरी शासन ने आयोजित कराया था। इस प्रतोयगिता में शिवपुरी के राजेश रावत ने तृतीय स्थान सुनीता झा ने चौथा स्थान राजेश प्रजापति ने तृतीय और मनीष राठौर ने छठवां स्थान लेकर शिवपुरी का नाम इस प्रतोयगिता में सूर्य की तरह चमका दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!