शिवपुरी। पिछले दो माह से लगे शादियों पर ब्रेक के बाद जुलाई माह में फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देगी। गुरु और शुक्र के अस्त होने की बजह से लगा ब्रेक अब 7 जुलाई को हट जाएगा। फिर सिर्फ 7 जुलाई से 14 जुलाई तक शादी समारोह होंगे। इसके बाद 15 जुलाई को देवशयनी एकादशी से देवों के सोते ही 4 माह के लिए शादी समारोहों पर पाबंदी लग जाएगी।
4 माह तक सिर्फ होंगे भजन कीर्तन
15 जुलाई को चातुर्मास के आरंभ होते ही चार माह के लिए शहनाई की गूंज सुनाई नहीं देगी। साथ ही अन्य शुभ कार्य भी वर्जित रहेंगे। चातुर्मास का समापन 11 नव बर को देवउठनी एकादशी पर देवों को जगाने के साथ होगा। देवों के जगते ही फिर से अबूझ मुहूर्त में शादी की शहनाइयां फिर से बज उठेंगी और बाजार में खरीदी रौनक के साथ शुभ कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। इस बीच सिर्फ भगवान के भजन कीर्तन ही हो सकेंगे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।