शिवपुरी। चैत्र शुक्ल की प्रतिपद के दिन भारतीय नववर्ष अर्थात् हिन्दु नव संवत्सर की शुरूआत मानी जाती है, धार्मिक ग्रंथो में इस दिन को बहुत पुण्यदायक, शुभ एवं महत्वपूर्ण माना जाता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में काली माता मंदिर पर नव संवत्सर के इस तैयार को धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
काली माता मंदिर पर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कन्याओं के पैर पूजकर उन्हें शिक्षण सामग्री पेंसिल, कॉपी, पेन, कटर, रबड आदि वितरित की। इसके अलावा लोगों के यहां तिलक लगाकर उन्हें नव संवत्सर की बधाई देते हुए मिठाई का वितरण किया।
इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, प्रतीक शर्मा नानू, संजय कुशवाह, बंटी ओझा, सोनू कुशवाह, दीपक राठौर, सूरज बंसल, दीपक कुशवाह, ऋषभ जैन, अंकुर शर्मा, अंकित जैन, मिट्टू जाटव, आशीष सेन, अनुज, आशीष बिंदल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।