कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे में ही संचालित दो फड़ संचालकों में चली आ रही दुश्मनी कम होने का नाम ही नहीं ले रही। बीते रोज ग्राहकों को बुलाने को लेकर हुआ हमला शांत ही नहीं हुआ कि फिर उक्त दोनों व्यापारी आमने-सामने आ गए। आज तो विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इस बात की शिकायत पीडि़त पक्ष ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस के मानीपुरा क्षेत्र में ईंट के फड़ चलाने वाले पहलवान धाकड एवं ब्रजमोहन जैन- शिखर जैन के बीच ग्राहकों को लेकर पुराना विबाद चल रहा था। इसी विबाद के चलते बीती रात्रि शिखर जैन एवं बृजमोहन जैन ने रात्रि में पहलवान के घर जाकर गाली गलौच की एवं जान से मारने की धमकी देने लगे। जब पहलवान ने गाली देने से इंकार किया तो आरेापीयों ने पहलवान में गोली मार दी। गनीमत रही कि उक्त गोली पहलवान को नहीं लगी। इस बारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
इस मामले की शिकायत पहलवान ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 308,294,506 एवं 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।