OMG ! 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या, बेटी के देवर ने किया था अप्राकृतिक दुष्कर्म

Updesh Awasthee
0
पिछोर। शिवपुरी जिले को शर्मनाक करने बाली खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध के साथ बेटी के देवर ने अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया उसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या सहित धारा 377 का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार मेहरबान लोधी उम्र 70 साल निवासी हरिनगर अपने खेत पर फसल की रखवाली करता था, बीती रात खेत पर मेहरबान की बेटी का देवर आ धमका जिसने मेहरबान के साथ पहले बुरा काम किया और राज खुल जाने के भय से वृद्ध का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कमल लोधी को मौके से भागते हुए मेहरबान के बेटे राकेश लोधी ने देख लिया जिसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का पति पूर्व में मर चुका है।

उसकी अनुपस्थिति में उसकी बहन का देवर अक्सर विवाद करने हरिनगर उसके पिताजी के पास आता था। मेहरबान के बेटे राकेश लोधी ने पुलिस को बताया कि जब मैं अपने खेत की ओर जा रहा था तभी मुझे मेरे खेत की टपरिया में से भागते हुए मेरी बहन का देवर कमल लोधी दिखा जब मैंने मौके पर जाकर देखा तो मेरे पिताजी की लाश मौके पर पड़ी हुई थी और उनके वस्त्र अस्त व्यस्त थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कमल लोधी के खिलाफ धारा 377 और 302 के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!