ग्वालियर। ग्वालियर-आगरा कैंट शटल को शिवपुरी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा आगरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को ग्वालियर तक लाने का रेलवे स्टेशन उपभोक्ता सलाहकार समिति का प्रस्ताव भी रेलवे में उच्च स्तर पर विचाराधीन है। यह बात समिति के सचिव तथा स्टेशन मैनेजर पीपी चौबे और अनिल शर्मा ने शुक्रवार को समिति की बैठक के दौरान दी।
बैठक में रेलवे की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा, स्टेशन मैनेजर पीपी चौबे, आरपीएफ थाना प्रभारी टीके अग्निहोत्री के अलावा समिति सदस्य विनय अग्रवाल,बसंत अग्रवाल, किशोर गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अशोक आनंद तथा उमेश अरोरा मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।