शिवपुरी। जिले में एन.सी.ई.आर.टी नई दिल्ली में दिनांक 18 से 21 जून तक आयोजित योग ओलंपियाड में 14 वर्र्ष से 17 वर्ष के बालक-बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने वाले म.प्र. शालेय दल हेतु कोचिंग कैंप में शिवपुरी के 9 छात्र भाग लेगें।
जिला योग प्रभारी रघुवीर पारासर ने बताया कि जहॉ म.प्र. में 16 छात्र-छात्राओं की सूची लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी की है,उस सूची में 9 छात्र-छात्रायें मंगलम योग केन्द्र शिवपुरी के है । जिनमें राजीव पाठक,सागर सोनी, सिया कुशवाह,काजल राठौर,शिवानी शर्मा, नि िाल सैन, विकास रावत, चंचल कुशवाह और अंजली कुशवाह को चयनित किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए कोच रघुवीर पारासर व मैनेजर मृदुला सक्सैना का भी चयन हुआ है।
इस टीम को आज जिला शिक्षाधिकारी परमजीत सिंह गिल ने रवानगी के आदेश जारी कर दिये है। शहर के गौरव इन छात्रों के चयन पर सभी ने बधाईया दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।