शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे ने शिवपुरी नगर में हटाए जा रहे अवैध अतिक्रमणों को समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिहिन्त किए गए अतिक्रमकों को बिजली, पेयजल एवं सफाई की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाए।
इनके बिजली एवं नल कनेक्शन भी विच्छेद कर दिए जाए। श्री दुबे ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर सहित सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री दुबे ने समीक्षा करते हुए जिला योजना अधिकारी एवं संबंधित जनपद पंचायतों के मु य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मु य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायक निधि से क्रय किए जाने वाले पेयजल टेंकरो के लिए क्रय प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं ई-टेण्डिरिंग से की जाए। साथ ही टेंकर खरीदी का कार्य लघु उद्योग निगम अथवा एमपी एग्रो से किया जाए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।