शिवपुरी। विश्व रक्तदान दिवस पर पोहरी जलक्रांति एवं संकल्प सामाजिक विकास समिति द्वारा ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रैन बसेरा श्योपुर रोड पोहरी में किया जा रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई है।
जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से जल संकट के स्थाई समाधान हेतु संघर्ष कर रही जलक्रांति पोहरी तथा संकल्प स्वास्थ्य, शिक्षा पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति के संयुक्त प्रयास से विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को पिछले वर्ष की तरह ही रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय रैनबसेरा पुराना पंचायत भवन कृष्णगंज श्योपुर रोड पर किया जा रहा है।
पिछले वर्ष भी संकल्प स्वास्थ्य, शिक्षा पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति एवं जलक्रांति पोहरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन विष्व रक्तदान दिवस पर किया गया था जिसमें 57 यूनिट रक्तदान किया गया था। अक्सर देखने में आता है कि शिवपुरी ब्लड बैंक से दुर्घटना में घायल, गंभीर बीमारी से पीडित मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है परंतु कई बार रक्तसमूह का न मिल पाने के कारण घायलों एवं मरीजों के परिजनों को काफी परेशानी उठानी पडती है, रक्त कि इसी कमी को दूर करने के लिये हमारे द्वारा छोटासा प्रयास किया जा रहा है।
पोहरी एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्वस्थ व्यक्तिओं से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक सं या में रक्तदान कर किसी अनजान जरूरतमंद को नया जीवन देने में अपना सहयोग करें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।