शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत ग्राम देवरी में एक युवती ने अपने पति द्वारा मायके जाने से माना कर दिया इस बात से दुखी हो जाने के बाद रेखा ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खनियांधाना थाना क्षेत्र के देवरी गांव के निवासी रेखा पत्नि गोविन्द यादव उम्र 19 वर्ष ने अपने पति गोविन्द यादव से मायके जाने की बोला तो गोविन्द ने मायके जाने में असमर्थता जतार्ई और अपने भाई को मायके भेजने की बोलकर दूध लेने चला गया।
जब लौटकर आया तो रेखा फांसी पर झूलती हुई दिखार्ई दी। जिसकी सूचना गोविन्द ने पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी गोविंद की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।