सिंध परियोजना के साढ़े साती शनि शशि मलिक का तबदला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के प्यासे कंठो की प्यास बुझाने वाली सिंध जलावर्धन योजना को बार-बार नियमो को फसाकर रोकने वाले नेशनल पार्क के डारेक्टर का ट्रांसफर हो गया है। बताया गया है कि यह ट्रांसफर यशोधरा राजे सिंधिया ने करवाया है। 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी विधायक और प्रदेश की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवुपरी की जलावर्धन योजना को पूर्ण कराने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। बार-बार इस योजना को पार्क डायरेक्टर शशि मलिक नियमों की लाल झंडी दिखाकर उसे रोक रहे थे। 

इस कारण यह योजना अधर में लटक रही थी। अभी इस योजना को सभी तरह की एनओसी प्राप्त हो गई थी और नेशनल पार्क में खुदाई की परमिशन भी मिल गई थी। और इस माह नेशनल पार्क की खुदाई काम शुरू किया वैसे ही पार्क प्रबंधन ने उसे नियमो में उलझाकर फिर रोकने की कोशिश की, किन्तु भोपाल स्तर से बात होने के बाद पार्क में योजना का काम शुरू किया गया। 

उसी दिन से यह हवा चलने लगी कि शशि मलिक का ट्रासंफर जल्द ही हो सकता है। इसी क्रम में वह खबर भी आ गई कि माधव नेशनल पार्क के डायरेक्टर शरद गौड़ का ट्रांसफर खंडवा कर दिया गया है। और वही पार्क डारेक्टर का प्रभार मुख्य वन संरक्षक अरिओम शंखबार को दिया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!