शिवपुरी। हैप्पीडेज स्कूल की छात्रा प्रेरणा जैन ने कॉमर्स संकाय की छात्रा के रूप में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, माता-पिता और अपनी जन्म स्थली शिवपुरी का नाम रोशन किया है। प्रेरणा की महत्वाकांक्षा देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान आईआईएम से एमबीए कर नारी शक्ति और स्वाभिमान का झण्डा बुलंद करने की है।
प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी स्व. घीसूलाल जी काष्टया की नातिन प्रेरणा के पिता प्रदीप काष्टया और माँ सुधा काष्टया अपनी पुत्री की गौरवशाली उपलब्धि से बहुत प्रफुल्लित हैं। प्रेरणा बताती हैं कि प्रतिदिन मैं 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती हूं और इसके लिए प्रेरणा मुझे अपनी बड़ी बहिन दिव्या से मिलती है। दिव्या इस समय स्टेट बैंक ऑफ शिवपुरी में पदस्थ हैं।
काष्टया परिवार शिवपुरी में संयुक्त परिवार की परंपरा का भी बेमिसाल उदाहरण है। प्रेरणा अपने माता पिता की इकलौती संतान है और उनकी प्रेरणा बनी दिव्या उनके ताऊ पत्रकार ज्ञानचंद जैन की बेटी है। प्रेरणा के ताऊ प्रकाश काष्टया, त्रिलोक काष्टया और चाचा अशोक काष्टया बताते हैं कि वह न केवल पढ़ाई में होशियार हैं बल्कि अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में वह हमेशा आगे रहती हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।