रचना का हुआ बलात्कार, गर्भवती होने के कारण लटकी थी फांसी पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत शिलानगर गांव में 11 दिन पूर्व रचना लोधी द्वारा फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस आत्महत्या करने का कारण खोज लिया है। बताया गया है कि पीडिता का लगातार बलात्कार हो रहा था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी।

जानकारी के अनुसार मृतक रचना लोधी ने फांसी से एक दिन पूर्व अपनी माँ को इस घटना के बारे में बताया कि गांव के ही राजू लोधी द्वारा पिछले 3 माह से उसके साथ लगातार बलात्कार कर रहा है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।

बताया गया है कि बार-बार जान से मारने की धमकी देकर उसका आरोपी लगातार बलात्कार करता था। इससे वह गर्भवती हो गई। इसी बात से दुखी होकर उसने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बालिका को प्रताडित करने वाले राजू लोधाी के खिलाफ धारा धारा 376,306,506 ताहि का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!