शिवपुरी। आज से 5 माह पूर्व शादी समारोह में हुए विवाद में घायल मुन्नालाल यादव की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद दिनारा में रहने वाले उसके साढू सीताराम यादव और सतीश यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपीगणों ने मृतक मुन्नालाल की निर्ममता पूर्वक मारपीट कर दी थी। जिससे उसे गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया था।
बीती 28 जनवरी को दिनारा के ग्राम खिरिया में आरोपी सीताराम यादव की पुत्री का विवाह आयोजित हुआ था जिसमें आरोपी ने ग्राम गजगांव रक्सा में रहने वाले अपने साढू मुन्नालाल पुत्र भगवान सिंह यादव को आमंत्रित किया था।
साढू के आमंत्रण पर मृतक विवाह समारोह में पहुंचा जहां रात्रि के समय दोनों साढू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तो आरोपी सीताराम और सतीश यादव ने मृतक की जमकर पिटाई लगा दी। जिसे गंभीर हालत में झांसी ले जाया गया और मुन्नालाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।