सरपंच पति गोलीकांड मामले में 4 आरोपी नामजद, 307 व डकैती का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरमानी बड़े नाले पर गोवर्धन पंचायत की महिला सरपंच मनीषा यादव के पति बनवारी यादव में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर कुछ बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सरपंच पति को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। 

पुलिस ने इस मामले में घायल के बयानों के आधार पर आरोपी देवेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा तथा योगेश शर्मा के खिलाफ  हत्या का प्रयास और डकैती का मामला दर्ज किया है। चारों आरोपी अभी भी पुलिस की गिर त से बाहर है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन ग्राम पंचायत की सरपंच मनीषा यादव के पति बनवारी यादव ने अपने बयानों में बताया कि मैं अपने मित्र जीतू तोमर के साथ बैराड़ से अपने गांव गोवर्धन जा रहा था।  तभी गिरमानी के बड़े नाले के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी देवेन्द्र, वीरेंद्र, प्रदीप और योगेश ने मुझे रोककर मुझ पर हमला बोल दिया और कट्टे से फायर कर मेरी जान लेने की कोशिश की। 

चारों बदमाश मेरी जेब में रखे 10 हजार रुपए भी लूट ले गए। फरियादी बनवारी की रिपोर्ट पर गोवर्धन थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ  हत्या का प्रयास और डकैती का मामला दर्ज कर आरोपियों के गिर तारी के प्रयास तेज कर दिए है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!