शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी के पास आज सुबह लगभग 11:30 बजे एक ट्रक ने सामने से आ रही बाईक में टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार युवक सुरेश पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश पाल शिवपुरी से अपने गांव जा रहा था। वहीं ट्रक ग्वालियर शिवपुरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।