पोलिंग पर बैठने वाला हर कार्यकर्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया : सिंधिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। युवा ऊर्जावान होता है और किसी भी प्रत्याशी को लोकतंत्र के सहारे चुनावी नैया पार कराने की सर्वाधिक जि मेदारी उन कार्यकर्ताओं की होती है जो पोलिंग पर बैठकर अपने प्रत्याशी के लिए जी-जान एककर उसे विजयी बनाने में जुट जाता है आज इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुझे देखने को मिल रहा है कि इन ऊर्जावान युवाओं से भरी यह भविष्य की भावी शहर कांग्रेस की टीम होगी। 

अंचलवासियों से सिंधिया परिवार के वर्षों पुराने संबंध है यही कारण है कि शहरवासियों से प्रेम और स्नेह सदैव मिला और मिलता रहेगा, पोलिंग पर बैठने वाला हरेक कार्यकर्ता स्वयं को ज्योतिरादित्य सिंधिया समझे त ाी हम आने वाले समय में कांग्रेस को सशक्त पार्टी बना सकेंगें। 

युवाओं में ऊर्जा का यह संचार किया पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो स्थानीय शिवम् सेठ स्टेट में शहर कंाग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा आयोजित पोलिंग बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम को मु य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। 

शहर कांग्रेस द्वारा 20 पोलिंग बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का यह प्रथम प्रशिक्षण सत्र था जिसमें स्वयं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भागीदारी करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें कांग्रेस पार्टी को किस प्रकार से राजनीति के क्षेत्र में अग्रणीय करना है के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 

कार्यक्रम से उत्साहित होकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम समापन पश्चात आयोजित स्नेहभोज भी शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। कार्यक्रम संचालन राजेश बिहारी पाठक द्वारा किया गया। 
सिंधिया के मनोबल को शहर कांग्रेस संबल प्रदान करेगा : सिद्धार्थ लढ़ा
कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहर कांग्रेस के ऊपर जो विश्वास जताया है उस मनोबल के प्रति शहर कांग्रेस कृतज्ञ है और इस मनोबल को संबल प्रदान करने का कार्य हम पूरी शिद्दत के साथ करेंगें इसका विश्वास दिलाते है।

 इस उदबोधन के पश्चात अन्य कार्यकर्ताओं ने ाी सिंधिया जिन्दाबाद के गगन ोदी नारे लगाकर इस रंगारंग पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया जिन्होंने मजबूती के साथ कांग्रेस को सशक्त कांग्रेस बनाने का संकल्प लिया।  

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!