शिवपुरी। शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र में निवासरत एड. सत्येन्द्र सक्सैना और शासकीय शिक्षिका के रूप में कार्यरत श्रीमती ऋचा सक्सैना की होनहार पुत्री कुं.अरूणिमा सक्सैना ने केन्द्रीय बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होकर जिले व विद्यालय में टॉप किया है।
अरूणिमा ने 500 में से 467 अंकों प्राप्त कर 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले का नाम रोशन किया है। अरूणिमा के बारे में उनके पड़ौसी आलोक सिंह चौहान-श्रीमती रंजना सिंह चौहान संयुक्त रूप से बताते हैं कि अरूणिमा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही और उसके कठिन परिश्रम ने उसे टॉपर में शामिल होकर यह बता दिया है कि बुलंद हौंसलों के साथ की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
कॉलोनी के ही ठेकेदार गजेन्द्र सिंह सोलंकी, डॉ. अमरेन्द्र सिंह चौहान, पंकज शर्मा (बॉबी), राजू तिवारी, पवन जैन काका, राजू ग्वाल यादव, विनोद तिवारी, के.के., सिद्धार्थ सिंह चौहान, सत्यम सिंह चौहान, लड्डू महाराज आदि ने भी अरूणिमा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे केन्द्रीय बोर्ड परीक्षा में टॉप कर जिले का नाम रोशन करने पर बधाईयां दी।
और इस होनहार बेटी के साथ अंचल के अन्य उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से भी अपेक्षा की कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने शहर, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।