बालिका की लाश मिली कुएं में,परिजनो ने लगाए हत्या के आरोप

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दिनारा के ग्राम जरगंवा अब्बल में आज सुबह एक बालिका की लाश कुए में पड़ी मिली जिसकी सूचना पाते ही पुलिस मौैके पर पहुंची जहां परिजनों ने गांव में रहने वाले अपने सजातीय लोगों पर बालिका को कुए में फैंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

आज दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच एक 14 वर्षीय बालिका भारती पुत्र प्रेम सिंह यादव उम्र 14 वर्ष की लाश कुए में उतराती हुई दिखी जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही बालिका के परिजनों को दी। परिजनों ने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस जब मौैके पर पहुंची तो मृत बालिका के परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि गांव में रहने वाले उनके सजातीय लोगों राजेन्द्र सिंह,रवि,अमित,बद्री,आकाश,विकाश,उमेश  ने हत्या करने की नियम से उनकी पुत्री को कुए में फैंका है।

बालिका के परिजनों ने उक्त लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करने का पुलिस पर दवाब बनाया, पुलिस ने पीडि़त परिवार को समझाईश दी कि पहले बच्ची का पीएम होने दीजिए अगर इस घटना में जो भी दोषी होगा उस पर निष्पक्ष पूर्ण तरीके से कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को कुए से निकालने दिया। 

परिजनों का आरोप है कि 45 दिन पहले इन लोगों द्वारा मृतक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी जिसे गॉव के लोगो द्वारा सुलह करा दिया था। जिसके चलते इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!