63 दिन से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे आदिवासी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरखा में वाले ग्राम राधापुर के आदिवासी पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे है। बताया जा रहा है कि आदिवासी पीने का पानी 1 किमी दूर से ला रहे है। 

जानकारी के अनुसार राधापुर बस्ती में 250 आदिवासी निवास करते है। और इस बस्ती में एक हैंडपंप पिछले 2 माह से बंद है बताया जा रहा है कि जलस्तर    नीचे चला गया है इस कारण  उसमे पाईप बढने है।

वही ग्रामीण आदिवासियों का आरोप है कि हमने 10 बार सरपंच एवं सचिव से बोला लेकिन सरपंच द्वारा हमें आश्वासन ही दे रहे है सुनवाई तो दूर कोई आज तक देखने भी नही पहुंचा है।  बही वताया गया है कि इस वस्ती में  22 अप्रैल  को दो बेटियों की शादी है जो कि शादी के समय बहुत ही गंभीर समस्या हमें पानी की ही नजर आ रही है।

मैंने 10 बार फोन लगाकर सरपंच साहब को बोला है कि सरपंच साहब हमारे हेंडपंप में चार पाईप डलवा दो लेकिन 2 महीने से सरपंच द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है स्थिति पानी की विकराल बनी हुई है। प्रशासन को भी गुहार लगा चुके है परन्तु अभी तक कोई सुनवाई नही हुर्इ  है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!