शिवपुरी। होली के त्यौहार पर वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ के नेत्रत्व में म.प्र. शासन की वाणिज्य उधोग एवं धर्मस्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया को ज्ञापन जिलाधीशकी मौजूदगी में सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से शासकीय सेवकों ने मांग की है कि फ रवरी माह का वेतन प्रमुख रूप से अध्यापकों व संविदा शिक्षकों को संकुल केन्द्र कन्या कोर्ट रोड, न.2 शिवपुरी, पोहरी, बैराड़, इन्दार, रन्नौद, खरई, कन्या करैरा, सिरसौद, सहित कई संकुलों में मार्च माह की 20 तारीख तक भी नही मिली है।
जिसके कारण कर्मचारियों का होली का त्यौहार फ ीका हो गया है। ज्ञापन के समय उधोग, वाणिज्य एवं धर्मस्य मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुये जिलाधीश शिवपुरी को शीघ्र वेतन भुगतान के लिये कहा।
ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ के सचिव राजेन्द्र पिपलौदा एवं अरविन्द सरैया ने कहा कि शिक्षा विभाग मे कर्मचारियों को समय पर वेतन नही दिया जा रहा है कुछ संकुलों में तो 10 तारीख के बाद वेतन का भुगतान हो रहा है।
जिससे लॉन लेने वाले कर्मचारियों के चैक हर माह वाउन्स हो रहे है तथा अतिरिक्त भार वहन करना पड़ रहा है तथा अल्प वेतन पर काम कर रहे संविदा शिक्षकों को देर से वेतन मिलने के कारण उनकी घर की व्यवस्थायें वेल्टीलेटर पर आ गयी हैं।
ज्ञापन के समय प्रमुखरूप से संयुक्त मोर्चा के सचिव एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, राजकुमार सरैया, कमलकांत कोठारी, स्नेह रघुवंशी, अरविन्द सरैया, रसीद खांन साबिर, रामकृष्ण रघुवंशी उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।