शिवपुरी। विगत दिनों देहात थाना क्षेंत्रातर्गत तुलसी नगर निवासी एक व्यापारी की 20 वर्षीय बेटी आधी रात घर से गायब हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नही मिल पाया है। अलबत्ता वो 12.5 लाख रुपए मिल गए हैं जो युवती लेकर भागी थी।
जानकारी के अनुसार तुलसी नगर निवासी शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी की 20 वर्षीय पुत्री मेघा गुप्ता 9-10 मार्च की आधी रात्रि में घर से गायब हो गई। सुबह परिजनों ने अपनी लड़की को घर में नही देखा तो अपने स्तर से तलाश किया। इधर मेघा की खोजबीन जारी थी जब तक घर में रखे 8 लाख रूपए भी गायब मिले। रूपयों के गायब होने के बाद पूरी-पूरी की कहानी समाने आ गई। लड़की अपनी मर्जी से ही घर से भाग गई थी। मेघा कही नही मिली तो मेघा की छोटी बहन ने देहात थाने में आकर गुमशुदगी दर्ज कराई। मेघा की छोटी बहन ने एफआईआर में 8 लाख रूपए घर से गायब होना बताया है।
लेकिन मेघा गुप्ता के पिता ने पुलिस को अपने दिए गए बयान में घर से तेरह लाख अस्सी हजार कैश गायब होना बताया है। पुलिस ने मेघा का मोबाइल सर्विलांस पर ले लिया। ताना बाना जुड़ते हुए सिरसौद थाना क्षेत्र के अमरखौआ गांव तक पहुंच गया जहां से 12.5 लाख रुपए जब्त होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिस युवक के घर से यह रकम मिली वो फरार है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।