शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि दो बदमाश युवक एक युवक श्याम राठौर की मोटरसाइकिल उस समय छीनकर ले गए जब वह महल के पीछे से गुजर रहा था।
इस घटना की जानकारी पीडि़त युवक ने कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटकुई मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में निवासरत श्याम राठौर पुत्र नक्टूराम राठौर रात्रि करीब 9 बजे महल के पीछे से निकल कर अपने घर के लिए जा रहा था। तभी दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसमें धक्का देकर उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एम के 5677 छीनकर ले गए।
घटना के बाद युवक कोतवाली पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को एक लिखित आवेदन के साथ दी। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।