शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोराकलॉ में एक युवक कुएं में गिरी गेंद को निकालने कुएं में उतारा और उसकी रस्सी टूट गई जिससे वह कुएं में गिर गया।
जानकारी के अनुसार 27 फरवरी का दीपेन्द्र पुत्र अतर सिंह लोधी उम्र 18 वर्ष अपने मित्रों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी वॉल कुएॅ मेें चली गई जिसे निकालने बैजनाथ लोधी ने कुएॅ मे रस्सी डालकर दीपेन्द्र को कुएॅ मे उतार दिया। तभी रस्सी टूट गई और दीपेन्द्र कुएं मे गिर गया। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया।
परिजन दीपेन्द्र को लेकर झॉसी गये। इलाज कराकर लौटकर दिनारा पुलिस थाने में आकर मामला दर्ज कराया हैं। जहां पुलिस ने दीपेन्द्र की रिर्पोट पर बैजनाथ लोधी के खिलाफ लापरवाही वरतने के आरोप में धारा 337 338 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।