गौ-शाला में भूख प्यास से तड़प-पड़प कर 10 गायें मरी, 500 गायें लापता

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि पिछोर अनुविभाग के अतंर्गत गौ-शाला में भूख प्यास से तड़प-तड़प कर 10 गायें मृत अवस्था में पाए जाने की खबर आ रही है। बताया गया है कि गौ-शाला से लगभग 500 गायें भी गायब है। 

एसडीएम मुकेश शर्मा ने गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी गणेशानंद के निर्देश पर इस गौशाला का सत्यापन कराया था जिसमें यह तथ्य सामने आया। बताया गया है कि  माँ गायत्री पशु सेवा पर्यावरण केन्द्र कु हरौआ में आज एसडीएम के निर्देश पर पटवारी रामसेवक राठौर मौका मुआयना करने गए तो वहाँ उन्हें इस केन्द्र में 10 गायें मृत अवस्था में मिलीं।

जबकि 10 गायें जीवित अवस्था में थीं। यहाँ का रिकॉर्ड खंगाला गया तो इस गौ सेवा केन्द्र पर शुरूआत में गौशाला प्रबंधन ने 380 गायें दर्ज होना बताया था। इसके बाद 210 गायें प्रशासन और पुलिस ने समय समय पर इस केन्द्र को सौंपी थी। मगर आज जब परीक्षण किया गया तो मौके पर 10 गायें मृत अवस्था में और 10 जीवित अवस्था में मिलीं जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मृत गायों की सं या 40 से कम नहीं। 

इस गौशाला में और गायों का कोई पता सिरा नहीं था जो गायें मरी हैं वे भूख प्यास से मरीं बताई जाती हैं क्योंकि मौके पर गायों के खाने पीने की कोई व्यवस्था निरीक्षण में होना नहीं पाया। जब इस बात की जानकारी स्वामी गणेशानंद को लगी तो उन्होंने मृत गायों का पोस्ट मार्टम कराए जाने और पूरे प्रकरण की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही संस्थित किए जाने की बात कही।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!