शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सेजवारा में रहने वाले एक आदिवासी युवक की कुछ लोगों ने पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। आज उसका शव राजस्थान के कस्बाथाना स्थित ग्राम मझौला में मिला है।
बताया जा रहा है कि मृतक का गांव मझौला के पास में ही स्थित है और दोनों राज्यों का बोर्डर लगता है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर मृतक के भाई ने इस घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह होना बताया है, जिनसे उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।