शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र खेराईघाट पर एक युवक द्वारा रास्ता रोक कर पति के सामने ही पत्नि के साथ छेडछाड करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार कल दोपहर 2 बजे के समय दीपक लोधी निवासी पारेश्वर थाना करैरा अपनी 20 वर्षीय पत्नि के साथ अपनी मोटर साईकिल से ससुराल से लौट रहा था। तभी रास्ते मे टोडा निवासी राजेश लोधी ने खेराईघाट पर मोटर साईकिल को रोक लिया और पत्नी को अपने साथ चलने की कहने लगा। जब पति ने उक्त बात का विरोध किया तो आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ पकडकर छेड़छाड कर दी। पुलिस ने महिला के बयानो के आधार पर आरोपी राजेश लोधी पर आईपीसी की धारा 341 354 506वी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।