शिवपुरी। खबर आ रही है कि जिले के बम्हारी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम नानपुरा मे एक आदिवासी दलित किशोरी को अरोपी को बहला फुसला कर भगा ले गया।
जानकारी के अनुसार नानपुरा गॉव की 16 वर्षीय आदिवासी युवती को होली के दिन मोहर सिंह आदिवासी निवासी कोटका थाना बम्हारी फुसला कर भगा ले गया। युवती जब शाम तक घर नही आई तो परिजनो ने खोजबीन शुरू की। परिजनो को जानकारी मिली की युवती को मोहर सिंह के साथ देखा गया था उसके बाद से ही युवती गायब है, और मोहर सिंह भी नही दिख रहा है। युवती की मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मॉ के बयानों के आधार पर आरोपी मोहर सिंह आदिवासी निवासी कोटका के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 ताहि 8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।