सांसद सिंधिया के समक्ष सैकड़ों युवा कांग्रेस में शामिल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- कांग्रेस नेता अज्जू गुप्ता व चंदू बाबूजी के अथक प्रयासों के चलते युवाओं के नेतृत्व की कमान संभाले वीरेन्द्र शर्मा जो भाजपा पार्टी में कार्यरत थे ने पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रभावित होकर एवं कांग्रेस में विश्वास व्यक्त करते हुए अपने सैकड़ों साथियों के साथ रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान एक भव्य अभिनंदन समारोह स्थानीय पोहरी रोड़ स्थित हाथी खाना में आयोजित हुआ। जहां मंच से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन युवाओं को देश का भावी भविष्य बताया और कांग्रेस में शामिल होने पर इन्हें जि मेदारी से नवाजा जिसमें कहा कि अब यह युवा टीम वीरेन्द्र के साथ मिलकर कांग्रेस को युवाओं से जोडऩे का कार्य करेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता अजय गुप्ता, चंदू बाबू, पदम चौकसे सहित अन्य कांग्रेसजनों के इस प्रयास को सराहा और मजबूती के साथ संगठन को मजबूत बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान माल्यार्पण कर श्री सिंधिया का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। 

चर्चा में रहा कार्यक्रम का बैनर
हाथीखाना में कांग्रेस नेता अज्जू गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगा बैनर खासतौर से चर्चा का विषय बना रहा। इसमें लिखा था 'जब हो विकास की बात, तो ना दें सिंधिया का साथÓ व 'सीधी बात नो बकवास, अपने तो बस महाराजÓ नारों से पटा यह बैनर सबदूर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि श्री सिंधिया ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बैनर को लेकर काफी चर्चाऐं की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!