शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिसे ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना कोतवाली में फरियादी कुं.छोटी पुत्री हरिओम धानुक उम्र 17 वर्ष निवासी घोसीपुरा के साथ आरोपी बंटी व सुमन धानुक निवासी घोसीपुरा ने बीते रोज रात 8:30 बजे किसी विवाद के चलते गाली-गलौज कर मारपीट कर दी।
मारपीट के बाद आरोपी बंटी व सुमन मौके से भाग गए तो वहीं दूसरी ओर फरियादी छोटी के साथ हुई मारपीट को लेकर परिजन पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के विरूद्ध अप.क्रं.323,294,506,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।