शिवपुरी। थाना मायापुर क्षेत्र में एक बहू को ससुरालीजनों द्वारा ना केवल प्रताडि़त किया गया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मारपीट और प्रताडऩा से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने ससुरालीजनों के विरूद्ध पुलिस थाने में मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना मायापुर में फरियादी विवाहिता रानी पत्नि राहुल शिवहरे उम्र 24 वर्ष निवासी पहाड़ाकलां ने बताया कि उसे उसके ससुरालीजनों पति राहुल, अजीत, संतू व लक्ष्मी बाई निवासी पहाड़ाकलां द्वारा आए दिन दहेज के रूप में रूपये पैसे व मोटरबाईक की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाता था।
जब दहेज नहीं ला पाई तो आए दिन रानी के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट की जाने लगी। इस प्रताडऩा और मारपीट से आहत रानी ने पुलिस थाना मायापुर में सभी ससुरालीजनों के विरूद्ध अप.क्रं.123/16 पर धारा 323,294,498ए,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।