जेलर मौर्य के निवास पहुंच जताई शोक संवेदना

Updesh Awasthee
0
तीन बार राष्ट्रपति पुरूस्कार से अलंकृत जेलर विजय सिंह मौर्य की माताजी स्व.श्रीमी साबो बाई के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके ग्वालियर वायपास स्थित निज निवास पर पहुंचे। यहां जेलर श्री मौर्य को सिंधिया ने ढांढस बंधाया और माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान श्री सिंधिया ने जेलर मौर्य के परिजनों पत्नि श्रीमती माया मौर्य, पुत्र डॉ.कपिल मौर्य सहित अन्य परिवारजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान विधायक कोलारस रामसिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत, कन्हैया कुशवाह, लल्ला पहलवान, विजय परिहार, मणिकांत शर्मा, राजू ग्वाल आदि सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!